Sunday 12 August 2012

तंत्र-मंत्र-यंत्र

हर समस्या का करे अंत, श्रीकृष्ण के विशेष मंत्र

 बाल-गोपाल श्रीकृष्ण के मंत्र ना सिर्फ आर्थिक समस्या दूर करते हैं बल्कि जीवन की हर परेशानी में कान्हा के चमत्कारी मंत्र सहायक सिद्ध होते हैं। चाहे संतान प्राप्ति हो या घर में होने वाले कलह, लव मैरिज हो या विजय प्राप्ति की अभिलाषा, हर समस्या का अंत करते हैं श्रीकृष्ण के प्रस्तुत मंत्र :


श्रीकृष्‍ण के तुरंत असरकारी धन प्राप्ति मंत्र

श्रीकृष्ण के विभिन्न मंत्रों के जाप से धन-संपदा-सुख-सौभाग्य-सौन्दर्य की प्राप्ति होती है। शुभ प्रभाव बढ़ाने व सुख प्रदान करने में यह मंत्र अत्यंत प्रभावी माने गए हैं। पाठकों की सुविधा के लिए हमने मंत्र से संबंधित जानकारी भी यहां दी है।

विष्णुसहस्रनाम : 1000 नामों की महिमा
विष्णुसहस्रनाम भगवान विष्णु के हजार नामों से युक्त एक प्रमुख स्तोत्र हैं, विष्णु सहस्रनाम हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र तथा प्रचलित स्तोत्रों में से एक हैं- पढ़‍िए विष्णुसहस्रनाम स्तोत्रम्‌!


चैत्र नवरात्रि में कैसे करें मंत्र सिद्धि
 चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 23 मार्च, शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। सिद्धि प्राप्त करने के लिए सदियों से चैत्र नवरात्रि को ही उत्तम माना गया है। मां की आराधना अब की बार नौ दिन नहीं बल्कि पूरे दस दिन मिलेगी क्योंकि पंचमी तिथि की वृद्धि होने से साधना का एक और दिन का मिलना फायदेमंद रहेगा।


 होली पर करें राशिनुसार मंत्र जाप
होली पर करें राशिनुसार मंत्र जाप


रंगबिरंगी होली के पावन पर्व पर पेश है आपके लिए आपकी राशि के अनुसार खास मंत्र जाप। यह मंत्र आपके जीवन के सारे दुखों को दूर करके सुख-समृद्धि और खुशियों से आपके जीवन में रंग भर देंगे।
आसान अचूक शिव-मंत्र
आसान अचूक शिव-मंत्र


आशुतोष भगवान शिव को प्रसन्न करने के अत्यंत सरल और अचूक मंत्र। इन मंत्रों का प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से जप करना चाहिए। जप पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। जप के पूर्व शिवजी को बिल्व पत्र अर्पित करना या उनके ऊपर जलधारा लगाना चाहिए।
सोमवती अमावस्या पर करें मंत्र जप
सोमवती अमावस्या पर करें मंत्र जप


शास्त्रों में वर्णित है कि माघ महीने में नदी, सरोवर के जल में स्नान कर सूर्य को गायत्री मंत्र उच्चारण करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। यह क्रिया आपको अमोघ फल प्रदान करेगी। लेकिन जो लोग घर पर स्नान करके अनुष्ठान करना चाहते हैं, उन्हें पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर तीर्थों का आह्वान करते हुए स्नान करना चाहिए।
मानो या ना मानो नजर लगती है
मानो या ना मानो नजर लगती है


भगवती गायत्री की साधना कर मंत्र को सिद्ध कर लें फिर आप किसी भी बालक की नजर को झाड़ सकते हैं। अवश्य सफलता प्राप्त होगी। यह अचूक प्रयोग है। उपरोक्त मंत्र विश्वास के साथ करें। कार्य अवश्य होगा। मंत्र पढ़ते हुए मोर के पंख से बाल के सिर से पैर तक झाड़ दें। इस क्रिया से बालक की नजर उतर जाएगी और बालक स्वस्थ हो जाएगा।

परम कल्याणकारी महामृत्युंजय जप : संस्कृत पाठ
परम कल्याणकारी महामृत्युंजय जप : संस्कृत पाठ


महामृत्युंजय जप का घोर विपदा की अवस्था में विशेष महत्व है। विशेष रूप से मृत्युतुल्य कष्ट में इसका पारंपरिक अनुष्ठान किया जाता है। बारह ज्योतिर्लिंगों में खास जिनका तिल भर महत्व ज्यादा है ऐसे श्री महाकालेश्वर भगवान का इस मंत्र से अभिषेक-अर्चन आदि किया जाता है। प्रस्तुत है इस परम पवित्र मंत्र का संस्कृत पाठ

भगवान ‍शनि के प्रमुख मंत्र


शनि स्त्रोत, शनि मंत्र, शनि वज्रपिंजर कवच तथा महाकाल शनि मृत्युंजय स्त्रोत का पाठ करने से जिन जातकों को शनि की साढ़ेसाती व ढैया चल रहा है, उन्हें मानसिक शांति, कवच की प्राप्ति तथा सुरक्षा के साथ भाग्य उन्नति का लाभ होता है। सामान्य जातक जिन्हें ढैया अथवा साढ़ेसाती नहीं है, वे शनि कृपा प्राप्ति के लिए अपंग आश्रम में भोजन तथा चिकित्सालय में रुग्णों को ब्रेड व बिस्किट बांट सकते हैं।
पुत्र की प्राप्ति के लिए रखें मंगलवार को व्रत



हर दंपत्ति की कामना होती है कि उनको सुयोग्य संतान हो। लेकिन कुछ ऐसे लोग आज भी इस दुनिया में है जो मात्र पुत्र को ही संतान के रूप में चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए प्रस्तुत है अचूक उपाय। मंगलवार का उपवास रखने से मनचाही संतान की प्राप्ति होती है। मुख्यत: पुत्र की चाह रखने वालों के लिए यह मंगलवार व्रत होता है। मंगलवार व्रत कथा और विधि की संपूर्ण जानकारी पढ़ें।
हनुमान उपासना के उपाय एवं मंत्र


भगवान रामभक्त हनुमान की उपासना से जीवन के सारे कष्ट, संकट मिट जाते है। माना जाता है कि हनुमान एक ऐसे देवता है जो थोड़ी-सी प्रार्थना और पूजा से ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते है। मंगलवार और शनिवार का दिन इनके पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं....

No comments:

Post a Comment